फुटबाल में कांगड़ा ने शिमला को 6-0 से हराया
ऐतिहासिक चौगान में दूसरे दिन फुटबाल, हाकी व बास्केटबाल के रोमांचक हुए मुकाबले
नगर संवाददाता-चंबा
ऐतिहासिक चौगान में 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता (मेजर गेम्स) में शनिवार को दूसरे दिन फुटबाल, हाकी व बास्केटबाल के रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी रहा। शनिवार को छात्र खिलाडिय़ों की हौंसला अफजाई के लिए चौगान में लोगों की खासी भीड़ उमड़ी। शनिवार को फुटबाल के मुकाबलों में कांगड़ा ने शिमला को 6-0, सिरमौर ने किन्नौर को 6-2, हमीरपुर ने मंडी को 6-0, सोलन ने चंबा को 1-0 और उना ने कांगडा को 1-0 से हराया।
बास्केटबाल के मुकाबलों में कुल्लू ने उना, सिरमौर ने चंबा, बिलासपुर ने मंडी और हमीरपुर ने शिमला को मात दी। इसके साथ ही शनिवार को हाकी के मुकाबलों का दौर भी जारी रहा। बताते चलें कि इस चार दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान प्रदेश के सभी जिलों से 750 के करीब खिलाडी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में फुटबाल, हाकी, बास्केटबाल, हैंडबाल तथा रग्बी के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन 19 अक्तूबर को होगा। समापन मौके पर सदर विधायक नीरज नैयर बतौर मुख्यातिथि उपस्थिति दर्ज करवाने के साथ ही विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करेंगे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
