केरल हाई कोर्ट का पूर्व सीएम के खिलाफ FIR का आदेश, विजयन और उनकी बेटी पर भ्रष्टाचार का आरोप
जांच के लिए पुलिस ने बनाई थी एसआईटी
एजेंसियां— तिरुवनंतपुरम
केरल हाई कोर्ट ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार केस में पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। इस केस में पिनराई विजयन और उनकी बेटी टी वीणा पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। मामला कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) और वीणा की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के बीच वित्तीय लेन-देन से जुड़ा है।
कोर्ट में याचिका देकर इस मामले में एफआईआर की मांग की गई थी, जिसके बाद जस्टिस ए. बदरुद्दीन ने यह फैसला लिया। दरअसल, इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रही थी और उसने केरल पुलिस के साथ भी इसकी जानकारी साझा की थी। इसके बाद भी राज्य पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय विशेष जांच टीम (एसआईटी) बनाई थी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
