मां के खाते में पैसा जाता था, बेटा चिट्टा उपलब्ध करवाता था, हिमाचल में नशा तस्करी का फिल्मी स्टाइल
सुरेंद्र ठाकुर—हमीरपुर
पुलिस थाना हमीरपुर के तहत अणु में 5.37 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामदगी मामले में पुलिस ने चंडीगढ़ से 40 वर्षीय महिला उर्मिला को गिरफ्तार किया है। हालांकि इसका बेटा फरार चल रहा है। आरोप है कि साहिल महिला के खाते में पैसे जमा करवाता था और इसके बदले महिला का बेटा उसे हेरोइन उपलब्ध करवाता था। महिला के बेटे की तलाश में पुलिस जुटी हुई है, जबकि गिरफ्तार महिला को अदालत से तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। जानकारी के मुताबिक 26 जुलाई को वार्ड नंबर-10 रामनगर में पुलिस की कार्रवाई से हुई थी। उस दौरान पुलिस ने तीन युवकों के कब्जे से 10.33 ग्राम चिट्टा बरामद किया था।
पुलिस ने मामले में शशांक भारद्वाज निवासी गांव बड़ैहर, तहसील भोरंज, नवीन कपलेश निवासी गांव लोहारड़ा और अश्वनी कुमार निवासी गांव बरोहा, डाकघर डुग्घा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने बलजीत और गुरदेव को भी गिरफ्तार किया। उसके बाद पुलिस साहिल तक पहुंची, जिसे अणु के वार्ड नंबर-7 स्थित कमरे से 5.37 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि महिला को गिरफ्तार किया गया है तथा उसका बेटा अभी पुलिस पहुंच से बाहर है। नशा पकड़े जाने के एक मामले में महिला की यह गिरफ्तारी हुई है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
