गेहूं-चना सहित छह फसलों की एमएसपी में वृद्धि, मोदी कैबिनेट ने 2.79 लाख करोड़ की 3 योजनाओं को दी मंजूरी

By: Oct 1st, 2026 12:01 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट के बैठक में रबी की छह फसलों का एमएसपी बढ़ाने सहित 2.79 लाख करोड़ रुपए की तीन योजनाओं को मंजूरी दी है। इसके तहत सरकार ने गेंहूं, जौ, चना, सरसों, कुसुम और मसूर का एमएसपी बढ़ाया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि गेंहू का एमएसपी 2610 प्रति क्विंटल, चना का 5928 प्रति क्विंटल, जौ का 2286 प्रति क्विंटल, मसूर का 7390 रुपए प्रति क्विंटल, सरसों का 6613 रुपए प्रति क्विंटल, कुसुम का 7215 रुपए प्रति क्विंटल तय हुआ है। एमएसपी में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी कुसुम के लिए 675 रुपए प्रति क्विंटल की गई है। इसके बाद रेपसीड और सरसों के लिए 413 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। मसूर के लिए 390 रुपए प्रति क्विंटल, जौ का 136 रुपए प्रति क्विंटल, चना का 83 रुपए प्रति क्विंटल और गेहूं के लिए 25 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। रबी एमएसपी बढ़ाने के चलते अनुमानित वित्तीय भुगतान 90,962 करोड़ बताया गया है।

इसके अलावा कैबिनेट ने सौर और पवन ऊर्जा परियोजनाओं की बिजली की निकासी और पारेषण लाइनों में विभवांतर के उतार-चढ़ाव की समस्या को देखते हुए इसके लिए विशेष ग्रिड बनाने की पीएम धारा योजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस पर 1.86 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।केंद्र सरकार ने दिल्ली में इंटेलिजेंट ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली(आईटीएमएस) लागू करने को भी मंजूरी दे दी है, जिसमें 1,789.52 करोड़ रुपए की लागत अनुमानित है। परियोजना के तहत दिल्ली के 42 प्रमुख यातायात कॉरिडोर को तीन चरणों में शामिल किया जाएगा और इसे 24 महीने में लागू करने का लक्ष्य है। इसके बाद पांच वर्षों तक इसका संचालन एवं रखरखाव किया जाएगा।

रबी फसलों का नया एमएसपी

फसल      नया एमएसपी          इजाफा
गेहूं           2610 रुपए             25 रुपए
जौ            2286 रुपए            136 रुपए
चना         5958 रुपए             83 रुपए
मसूर        7390 रुपए             390 रुपए
सरसों       6613 रुपए              413 रुपए
कुसुम      7215 रुपए               675 रुपए


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App