फांसी की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे मुस्कान-साहिल, जिला अदालत के फैसले को दी चुनौती
निचली अदालत के फैसले
को दी चुनौती
एजेंसियां— मेरठ
मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजा पाने वाले मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने अब इलाहाबाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दोनों ने मेरठ की जिला अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए अपील दाखिल की है। अदालत ने 14 अक्तूबर को दोनों को मौत की सजा सुनाई थी। अब दोनों चाहते हैं कि हाई कोर्ट निचली अदालत के फैसले को रद्द करे।
यह मामला मर्चेंट नेवी कर्मी सौरभ राजपूत की हत्या से जुड़ा है। मार्च 2025 में सौरभ की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को आरोपी बनाया गया था। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों को दोषी करार दिया और फिर फांसी की सजा सुनाई। मेरठ की जिला अदालत ने 30 सितंबर, 2026 को मुस्कान और साहिल को हत्या करने और सबूत छिपाने के मामले में दोषी ठहराया था। इसके बाद 14 अक्तूबर को दोनों को फांसी की सजा सुनाई गई। अब हाई कोर्ट में दाखिल अपील में दोनों ने सिर्फ मौत की सजा ही नहीं, बल्कि दोषी ठहराए जाने के फैसले को भी चुनौती दी है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
