‘पहला प्यार दूसरी बार’ ने दर्शकों के दिलों में बनाई जगह, IMDb और BookMyShow पर हासिल की शानदार रेटिंग

By: Oct 26th, 2026 8:09 pm

शानदार रेटिंग के साथ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है ‘पहला प्यार दूसरी बार’

IMDb पर शानदार 8.1 और बुकमायशो पर 8.9 की जबरदस्त रेटिंग के साथ, लव रंजन की ‘पहला प्यार दूसरी बार’ इस सीजन में दर्शकों की सबसे पसंदीदा फिल्म बनती जा रही है। अनुज सैनी द्वारा डायरेक्टेड और लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा लव फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस फिल्म पहला प्यार दूसरी बार सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर 2026 को रिलीज हो चुकी है। बता दें कि इस फिल्म के साथ मेकर्स ने अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद्य, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर जैसी नई लेकिन बेहद टैलेंटेड कास्ट को लॉन्च किया है, जो सिल्वर स्क्रीन पर जबरदस्त एनर्जी का तूफान लेकर आए हैं। अपने रिलीज़ के बाद से यह फिल्म मूवी लवर्स द्वारा बेहद पसंद की जा रही है और इस तरह से यह दर्शकों द्वारा जबरदस्त रिस्पांस पाते हुए बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्मेंस कर रही है। अच्छे वॉर्ड ऑफ माउथ से सफलता का स्वाद चख रही यह फिल्म, हर तरफ मौजूद फैंस का दिल जीत रही है। इससे यह साफ हो गया है कि फिल्म अपने साथ प्योर और रिलेट करने वाली रोमांटिक कॉमेडी लेकर आई है, जिसकी वजह से इसे थिएटर्स पर राज करते हुए देखा जा सकता है।

यह फिल्म हमें अपने साथ क्रश और उनसे जुड़ी स्कूल के उथल-पुथल से भरे दिनों में वापस लेकर जाती है। फिल्म की कहानी तीन पक्के दोस्तों की है जो एक सिंपल मिशन के साथ अपने स्कूल रियूनियन के लिए जाते हैं। उनका यह मिशन होता है कि वह 10 साल के बाद अपनी क्रश के सामने अपनी फिलिंग्स का इजहार करेंगे। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर लव फिल्म्स ने रेटिंग शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है:

“कोई फ्लेक्स नहीं… लेकिन यह इशारा है कि आप भी अपनी टिकट्स जल्द बुक करें
: Link in bio #PehlaPyaarDoosriBaar अब सिनेमाघरों में।”

https://www.instagram.com/p/De9Q-vAIZt9/?utm_source=ig_web_copy_link&exln=NTc4MTIwNjQ2YQ==

पहला प्यार दूसरी बार को IMDb रेटिंग्स में 8.1/10 मिला है, जबकि बुक माय शो पर इसे 8.9/10 की जबरदस्त रेटिंग मिली है। यह देखते हुए कहना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म सबसे अच्छी रिव्यू हासिल करने वाली हालिया रिलीज में से एक है। अब बीतते समय के साथ जैसे जैसे वार्ड आफ माउथ से फिल्म को मजबूती मिल रही है, यह कहा जा सकता है कि रोमांटिक कॉमेडी ने दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App