भारत ने शर्त नहीं मानी, तो पाकिस्तान ने डब्ल्यूसीएल से वापस लिया नाम

By: Oct 5th, 2026 10:18 pm

एजेंसियां— लाहौर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर वल्र्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) में न खेलने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट के सीजन-3 से नाम वापस ले लिया है। बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तानी लीजेंड्स का मैच तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया था। हालांकि, यह जानकारी ज्यादातर लोगों को पता थी कि प्रबंधन पीसीबी द्वारा जारी किए जाने वाले एनओसी का इंतजार कर रहा था। घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पीसीबी ने एनओसी जारी की, लेकिन कुछ शर्तें रखीं, जिन्हें आयोजकों ने अस्वीकार कर दिया। पीसीबी ने शर्त रखी थी कि पिछले सीजन हुए ड्रामे पर भारतीय लीजेंड्स माफी मांगें।

माफी मांगने की रखी थी शर्त

पीसीबी चाहता था कि भारतीय टीम पिछले साल के विवाद के लिए माफी मांगें। हालांकि, लीजेंड्स लीग की आयोजन समिति ने इन पाकिस्तान की इन मांगों को सिरे से खारिज कर दिया। इस घटना के चलते पाकिस्तान को टूर्नामेंट से नाम वापस लेना पड़ा। पाकिस्तान के पास इसके अलावा कोई विकल्प भी नहीं था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चाहता था कि भारतीय लीजेंड्स पिछले साल मैदान पर न उतरने के लिए लिखित माफी मांगें।

साथ ही साथ बोर्ड यह भी चाहता था कि भारतीय खेमा इस बार हाथ मिलाने के लिए तैयार हो। हालांकि,चैंपियनशिप आयोजित कराने वाले प्रबंधन ने इन मांगों को सिरे से अस्कीकार कर दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App