बॉक्सिंग में पारस पब्लिक स्कूल का दबदबा

By: Oct 7th, 2026 12:01 am

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया स्कूल का गौरव

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- पालमपुर
पारस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलियाना में आयोजित जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के लिए विजेता ट्रॉफी हासिल की। खिलाडिय़ों ने अपने उत्कृष्ट खेलए आत्मविश्वास और अथक मेहनत के बल पर प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक अपने नाम किए। कराटे प्रतियोगिता में भी छात्रों ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल किया है। बॉक्सिंग में
विद्यालय की छात्राओं ने विशेष रूप से दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया। कक्षा नवमी की वैष्णवी, कक्षा दसवीं की आस्था और पायल, कक्षा बारहवीं की कृतिका तथा कक्षा ग्यारहवीं की स्वस्तिका ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

खिलाडिय़ों का उत्साह और रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों में कक्षा नवमी के आर्यन शर्माए कक्षा दसवीं की रीतराज तथा कक्षा ग्यारहवीं के केशव शामिल रहे। वहीं कक्षा ग्यारहवीं के सूर्यांशए कक्षा नवमी के अंश व कक्षा दसवीं के आर्यन तथा कक्षा बारहवीं की अक्षिता ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय की पदक तालिका को और मजबूत किया। बच्चों ने बॉक्सिंग कोच रचना के माध्यम से ही सफलता हासिल की है, वहीं कराटे प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा के रक्षक ने स्वर्ण पदक और ग्यारहवीं कक्षा के नंदिश ने कांस्य पदक हासिल किया है। विजेता छात्र छात्राओं को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।।इस अवसर पर खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपने संकल्प को मेहनत और दृढ़ निश्चय के साथ साकार कर दिखाया। प्रधानाचार्या ने सभी पदक विजेता खिलाडिय़ों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App