बॉक्सिंग में चमके परौर स्कूल के खिलाड़ी
मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चार छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
नगर संवाददाता- पालमपुर
राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। मंडी में आयोजित 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विद्यालय के चार विद्यार्थियों आयान राणा, अर्नव, जान बाबू तथा हर्ष कपूर ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 44 किलोग्राम भार वर्ग में आयान राणा ने कांस्य पदक (ब्रांज मेडल) हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं, हमीरपुर में आयोजित 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विद्यालय की दो छात्राओं मानवी और शगुन ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में मानवी ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता ने इस उपलब्धि पर खिलाडिय़ों] उनके अभिभावकों तथा उनके कोच यशपाल राणा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में बढ़-चढक़र भाग लेने और निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने पदक विजेता खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी उपलब्धियों पर खुशी व्यक्त की।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
