चुनाव आयोग के कामकाज की हो जांच, सुप्रीम कोर्ट में याचिका, रिटायर्ड CJI की अध्यक्षता में बने कमेटी
दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली
हाल में एसआईआर और चुनाव में निष्पक्षता को लेकर चुनाव आयोग सवालों के घेरे में है। विपक्ष से लेकर कई सिविल सोसायटी तक चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। अब इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट याचिका दाखिल की गई है।
इस याचिका में भारत निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली में कथित संस्थागत कमियों की जांच के लिए भारत के किसी पूर्व सीजेआई या उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति के गठन की मांग की गई है। यह जनहित याचिका अधिवक्ता विशाल तिवारी द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है। याचिकाकर्ता ने मांग की है कि चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी उम्मीदवार या राजनीतिक दल द्वारा धार्मिक पहचान का आह्वान करने या धार्मिक प्रतीकों का प्रदर्शन करने पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
