जिला टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने दिखाया दम
नाहन इंडोर स्टेडियम में विभिन्न आयु वर्गों में हुए रोमांचक मुकाबले, विजेताओं को जिला खेल अधिकारी ने बांटे पुरस्कार
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नाहन
नाहन के चौगान स्थित जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के इंडोर स्टेडियम में जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में जिला भर से दर्जनों खिलाडय़िों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया। समापन अवसर पर जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रमा शर्मा ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरित किए। जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के महासचिव संदीप कश्यप ने बताया कि प्रतियोगिता एसोसिएशन की वरिष्ठ कोच एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश गुप्ता और टेबल टेनिस कोच मून के नेतृत्व में आयोजित की गई।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाडिय़ों के बीच विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पुरुष वर्ग में रितेश प्रथम, आशु द्वितीय और रोहित तृतीय रहे। अंडर-17 लड़कियों में नव्या प्रथम और काव्या जैन द्वितीय रहीं। अंडर-13 में काव्या जैन प्रथम, प्रिशा द्वितीय और तन्वी तृतीय रहीं। अंडर-15 लड़कियों में काव्या जैन, नव्या और आध्या ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। लडक़ों के अंडर-11 वर्ग में अनंत राज प्रथम, युवराज द्वितीय और अक्षज तृतीय रहे। अंडर-13 में अनंत राज, अंशुमन और अपूर्व ठाकुर ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-15 में अपूर्व ठाकुर, अनंत राज और अंशुमन, जबकि अंडर-17 में रूद्राक्ष ठाकुर, अनंत राज और अंशुमन शीर्ष तीन स्थानों पर रहे। अंडर-19 में अंशुमन प्रथम, अनंत राज द्वितीय और धु्रव तृतीय रहे। एसोसिएशन ने सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों, जिला प्रशासन और जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग का आभार जताया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
