Punjab News: अमृतसर में 14 पिस्तौल और 20KG हेरोइन बरामद, सात आरोपी गिरफ्तार

By: Oct 27th, 2026 1:14 pm

चंडीगढ़। पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 अत्याधुनिक पिस्तौल और 20 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे एक संचालक के संपर्क में थे। वह कथित तौर पर अवैध हथियारों की खेप उपलब्ध कराने में मदद करता था, जिन्हें संगठित नेटवर्क के जरिए आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाता था। इस मामले में घरिंडा और कथूनंगल थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों, हथियारों और हेरोइन की आपूर्ति के स्रोतों तथा आगे की कड़ियों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। पंजाब पुलिस ने कहा कि अवैध हथियारों, नशा तस्करी और संगठित अपराध के नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान जारी रहेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App