90 लाख से बनेगी रेहलू-बलड़ी सडक़, केवल सिंह पठानिया का खुलासा, शाहपुर की जनता को सुविधा जल्द
नगर संवाददता-शाहपुर
कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र रेहलू-बलड़ी सडक़ के निर्माण पर 90 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज गांवों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बलड़ी गांव में दस लाख रुपए की लागत से निर्मित फुटब्रिज का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया। इस फुटब्रिज के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीडियो कॉल के माध्यम से धनराशि स्वीकृत की थी। नए फुटब्रिज के तैयार होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने घोषणा की कि बलड़ी गांव को जल्द सडक़ सुविधा से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इसके लिए एक करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की थी। इसके लिए इलाकवासी उनके आभारी हैं। इससे पहले विधायक ने बहाव सिंचाई योजना के अंतर्गत सरांकनी कूहल की आरसीसी लाइनिंग का उद्घाटन भी किया। इसके उपरांत विधायक केवल सिंह पठानिया ने गोरडा पंचायत में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर डा. गणेश ठाकुर, अधिशाषी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण नीरज जसवाल व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
अधिकारियों को निर्देश
पठानिया ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को धमोटा गांव के लिए सडक़ निर्माण से संबंधित भूमि की औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि सडक़ निर्माण के लिए निजी भूमि की आवश्यकता पड़ती हैए तो संबंधित भूमि मालिकों से भी सहयोग की अपील की जाएगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
