वालीबाल में संधोल की टीम चैंपियन

By: Oct 18th, 2026 12:56 am

जालग में आयोजित प्रतियोगिता में मंत्री यादविंद्र गोमा ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत
निजी संवाददाता- लंबागांव
युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के जालग में आयोजित दो दिवसीय शहीद एएसआई मोहन सिंह मेमोरियल वालीबाल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समापन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री यादविंद्र गोमा ने शहीद एएसआई मोहन सिंह को नमन किया और उनके देशप्रेम तथा कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने यूथ स्पोट्र्स क्लब जालग को प्रतियोगिता के सफल आयोजन की बधाई दी। विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि जालग में पिछले वर्ष ही कनिष्ठ अभियंता विद्युत के कार्यालय का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया है और आने वाले समय में विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता का कार्यालय भी खोला जाएगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि यहां के मैदान में हाई मास्क लाइट और वालीबाल कोर्ट में मैट लगवा दी गई है। शहीद मोहन सिंह की मूर्ति के लिए छत बनाने धनराशि स्वीकृत कर दी गई है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि यहां के खेल मैदान के छत निर्माण के लिए प्राक्कलन के आधार पर आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने वालीबाल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर युवा स्पोट्र्स क्लब जागल को 51 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा भी की है। मंत्री ने शहीद मोहन सिंह की पत्नी संसारों देवी और उनके परिवार को सम्मानित किया। इसके बाद विजेता खिलाडिय़ों को ट्राफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App