जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की बनेगी वरिष्ठता सूची

By: Oct 5th, 2026 9:51 pm
karamchari

वरिष्ठ संवाददाता-शिमला

राज्य बिजली बोर्ड ने हाल ही में नियमित किए गए जेओए आईटी और जेओए अकाउंट्स कर्मचारियों के नाम वरिष्ठता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड प्रबंधन ने सभी संबंधित कार्यालयों और अधिकारियों से इन कर्मचारियों के आवश्यक दस्तावेज तत्काल उपलब्ध करवाने को कहा है। प्रबंधन ने इस संबंध में सोमवार को सभी मुख्य अभियंताओं, मुख्य लेखा अधिकारी, अधीक्षण अभियंताओं और वरिष्ठ अधिशाषी अभियंताओं को पत्र जारी किया गया है। बोर्ड ने संबंधित कार्यालयों को कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका का पहला पृष्ठ उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

यह दस्तावेज डीडीओ यानी आहरण एवं वितरण अधिकारी से प्रमाणित होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्रों की प्रतियां भी मांगी गई हैं। इनमें स्नातक, स्नातकोत्तर, बैचलर ऑफ कॉमर्स (बीकॉम) और मास्टर ऑफ कॉमर्स (एमकॉम) की डिग्री, यदि कर्मचारी के पास उपलब्ध है, शामिल है। इन दस्तावेजों की प्रतियां कर्मचारी को स्वयं प्रमाणित करनी होंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App