कांगड़ा किले में पहुंचे अरनी यूनिवर्सिटी के छात्र

By: Oct 18th, 2026 12:55 am

ऐतिहासिक धरोहर से रू-ब-रू हुए आट्र्स एंड ह्यूमैनिटीज के विद्यार्थी
निजी संवाददाता- इंदौरा
अरनी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ आट्र्स एंड ह्यूमैनिटीज के विद्यार्थियों ने प्रदेश के ऐतिहासिक कांगड़ा किले का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं स्थापत्य विरासत से परिचित करवाना तथा पुस्तकीय ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोडऩा था। किले के ऐतिहासिक महत्त्व, प्राचीन वास्तुकलाए सांस्कृतिक परंपराओं और विभिन्न ऐतिहासिक घटनाओं से संबंधित जानकारियों का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों ने इतिहास को करीब से समझा। इस दौरान विद्यार्थियों को यह जानने का अवसर मिला कि ऐतिहासिक स्मारक किस प्रकार किसी क्षेत्र की पहचानए गौरवशाली अतीत और सांस्कृतिक निरंतरता को संरक्षित रखते हैं।

इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों में ऐतिहासिक चेतना, आलोचनात्मक चिंतन, अवलोकन क्षमता तथा अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने में सहायक होते हैं। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. विवेक सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कक्षाकक्ष की शिक्षा के साथ-साथ ऐसे अनुभवात्मक शैक्षणिक अवसर भी आवश्यक हैं, जो उन्हें अपनी जड़ों, इतिहास और संस्कृति से जोड़ते हुए ज्ञान को वास्तविक जीवन से जोडऩे की प्रेरणा दें। यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक अनुभव रहा, जिसने उन्हें हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर को समझने और उसके संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास करने का अवसर प्रदान किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App