छात्रों ने सीआरआई का किया शैक्षणिक भ्रमण

By: Oct 15th, 2026 12:02 am

सूक्ष्मजीवी संवर्धनों के संरक्षण ,जीवाणुओं की पहचान और सीरोटाइपिंग के साथ गुणवत्ता नियंत्रण की प्रक्रियाओं की ली जानकारी

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-बीबीएन
महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय बद्दी के विद्यार्थियों ने केंद्रीय अनुसंधान संस्थान सीआरआई कसौली का शैक्षणिक भ्रमण कर जैव प्रौद्योगिकी एवं सूक्ष्मजीव विज्ञान की प्रयोगशाला प्रक्रियाओं को समझा। इस दौरान विद्यार्थियों ने टीका उत्पादन अनुसंधान और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान के योगदान की जानकारी हासिल की। भ्रमण ने उन्हें कक्षा में पढ़े वैज्ञानिक सिद्धांतों को प्रयोगशाला की व्यावहारिक कार्यप्रणाली से जोडऩे का अवसर दिया।भ्रमण का आयोजन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज के जैव प्रौद्योगिकी एवं सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग के बायोरोवर्स क्लब ने किया। विद्यार्थियों को जल उपचार एंटीसीरम निर्माण रेबीज संबंधी अनुसंधान कल्चर मीडिया तैयार करने और निर्जीवीकरण की तकनीकों से परिचित कराया गया। उन्होंने सूक्ष्मजीवी संवर्धनों के संरक्षण जीवाणुओं की पहचान एवं सीरोटाइपिंग के साथ गुणवत्ता नियंत्रण और गुणवत्ता आश्वासन की प्रक्रियाओं की भी जानकारी प्राप्त की।कुलपति प्रो प्रदीप सिंह वालिया ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि व्यावहारिक एवं अनुभव आधारित शिक्षा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को विषय की गहराई समझने और वैज्ञानिक ज्ञान के व्यावहारिक उपयोग से परिचित होने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रति.कुलाधिपति प्रो् आरके् गुप्ता ने सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोडऩे पर बल दिया।कुलाधिपति के नामित प्रतिनिधि सुरेश गुप्ता ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा और अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित करने के लिए ऐसे प्रयासों की सराहना की। कुलसचिव प्रो् पंकज नांगलिया ने भ्रमण को विद्यार्थियों के अकादमिक एवं व्यावसायिक विकास के लिए उपयोगी बताया। स्कूल के निदेशक प्रो् संजय पंवार ने विद्यार्थियों को ऐसे अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने और वैज्ञानिक प्रक्रियाओं को व्यावहारिक रूप से समझने के लिए प्रेरित किया। शैक्षणिक भ्रमण का समन्वय प्रो् शिव कुमार गिरि डा् अनीता सैनी डा् रजनी शमा डा् अनु नोसरन और डॉ काजल चौहान ने किया। भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को जैव प्रौद्योगिकी सूक्ष्मजीव विज्ञान और जनस्वास्थ्य से जुड़ी प्रयोगशाला तकनीकों की समझ विकसित करने का अवसर मिला।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App