थोक बाजार में चीनी 5,213 रुपए क्विंटल

By: Oct 12th, 2026 10:40 pm

सरसों-मूंगफली तेल सहित सभी प्रमुख खाद्य तेलों में भी आई तेजी

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नई दिल्ली

घरेलू थोक ङ्क्षजस बाजारों में चीनी की कीमतों में तेजी का क्रम सोमवार को भी जारी रहा। चीनी के साथ सभी ङ्क्षजसों के दाम बढ़ गए। मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 62 रुपए, बढक़र 5,213 रुपए, प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। गुड़ 5,913 रुपए, प्रति क्विंटल पर लगभग अपरिवर्तित रहा। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत 78 पैसे बढक़र 56.21 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सप्ताह से चीनी के दाम में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 109 रुपए बढक़र 4,218 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। गेहूं छह रुपए महंगा हुआ और 2,892 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे का भाव 18 रुपए गिर गया।

दाल-दलहनों में तुअर दाल की औसत कीमत 73 रुपए और मसूर दाल की 72 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। उड़द दाल 59 रुपए और मूंग दाल 51 रुपए मजबूत हुई। चना दाल में 41 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी रही। मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में सोमवार पाम ऑयल का दिसंबर वायदा 16 ङ्क्षरव्इगट फिसलकर 4,621 ङ्क्षरव्इगट प्रति टन रह गया। वहींं, दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 68.56 सेंट प्रति पौंड बोला गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App