पेंशनरों की लंबित मांगों को सरकार के समक्ष उठाएगा महासंघ
खजियार पेंशनर महासंघ की बैठक में उठा समस्याओं का मुद्दा, लंबित मांगों पर बनी रणनीति
नगर संवाददाता-चंबा
भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ की खजियार इकाई की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को मंगला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष आत्माराम शर्मा ने की। इस दौरान पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के वरिष्ठ राज्य उपाध्यक्ष एवं जिला संयोजक चंबा डॉ. डी.के. सोनी, जिला अध्यक्ष वजीर सिंह यादव, जिला महामंत्री बुधिया राम, अतिरिक्त जिला महासचिव सुशील कुमार सल्होत्रा, चंबा इकाई के अध्यक्ष अशोक शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेदव्यास ठाकुर तथा प्रकाश चंद्र ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने पेंशनरों की लंबित मांगों, चिकित्सा सुविधाओं, महंगाई भत्ते और अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि उन्हें जीवन के इस पड़ाव में बेहतर सुविधाएं और आर्थिक राहत मिल सके। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पेंशनरों की मांगों को जिला और प्रदेश स्तर पर सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। महासंघ के पदाधिकारियों ने मांगों के समाधान के लिए एकजुट होकर प्रयास करने पर जोर दिया, ताकि पेंशनरों को राहत मिल सके।
ये-ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जीत सिंह बलौरिया, प्रकाश चंद, गुलाब सिंह, रामशरण, चमारु राम, हरीश कुमार धवन, प्रकाश चंद शर्मा और चंद्रमणि शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
