बिलासपुर में चोर सरकारी संपत्ति को बना रहे निशाना

By: Oct 30th, 2026 12:55 am

कचौली पंचायत के पंप हाउस से लाखों की चोरी
स्टाफ रिपोर्टर-बिलासपुर
जिला बिलासपुर की ग्राम पंचायत कचौली के वार्ड नंबर-3 के अंतर्गत आने वाले चिल्ला गांव में गंभरोला खड्ड से जुड़ी सिंचाई जल योजना के पंप हाउस से लाखों की चोरी हुई। मामले को लेकर ग्राम पंचायत कचौली के पूर्व वार्ड सदस्य वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सिंचाई जल योजना से जुड़ी संपत्ति का नुकसान केवल सरकारी संसाधनों का नुकसान नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध क्षेत्र के लोगों की सुविधाओं और सिंचाई व्यवस्था से भी है। वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि ग्राम पंचायत कचौली में चोरी की घटनाओं का बढऩा गंभीर चिंता का विषय है। यदि सरकारी योजनाओं से जुड़े पंप हाउस और अन्य महत्वपूर्ण संसाधन ही सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधाओं को सुचारू बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि इस मामले को हल्के में न लिया जाए और चोरी की घटना की गंभीरता से जांच करवाई जाए।

पूर्व वार्ड सदस्य ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि चिल्ला गांव स्थित पंप हाउस में हुई चोरी की निष्पक्ष जांच की जाए। चोरी में संलिप्त लोगों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में चोरी की अन्य घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों की निगरानी करने जैसे प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। पूर्व वार्ड सदस्य ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि चिल्ला गांव स्थित पंप हाउस में हुई चोरी की निष्पक्ष जांच की जाए। चोरी में संलिप्त लोगों की पहचान हो।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App