एनडीए में चमके मिनर्वा के तीन होनहार, पर्णिका, पुष्कल और दैव्या ने पास की परीक्षा, संस्थान में खुशी की लहर

By: Oct 12th, 2026 11:26 pm

स्टाफ रिपोर्टर— घुमारवीं

मिनर्वा स्टडी सर्कल के तीन विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। परीक्षा में पर्णिका शर्मा, पुष्कल ठाकुर और दैव्या ने सफलता हासिल की है। तीनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है। तीनों विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के दम पर यह सफलता प्राप्त की है।

एनडीए की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करना भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी बनने की दिशा में एक अहम पड़ाव है। इस उपलब्धि के पीछे विद्यार्थियों की नियमित तैयारी के साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग की भी महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। मिनर्वा के सीएमडी राकेश चंदेल ने सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। संस्थान प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि तीनों विद्यार्थी आगामी चयन प्रक्रिया में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे और भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होकर देश सेवा के अपने सपने को साकार करेंगे। प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। मेहनत, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App