ईरान पर परमाणु हमला नहीं करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

By: Oct 16th, 2026 1:58 pm

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। जब उनसे उन खबरों के बारे में पूछा गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वाशिंगटन मध्यावधि चुनावों के बाद भारी पारंपरिक बम मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स का इस्तेमाल कर सकता है। श्री ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या इस विकल्प में कोई टेक्टिकल परमाणु हथियार शामिल है, तो उन्होंने जोर देकर कहा कि मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स परमाणु बम नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल भी परमाणु बम नहीं है। यह बस एक बहुत ही बड़ा बम है। यह एक छोटे परमाणु बम की तरह है। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रप ने किसी वास्तविक परमाणु हमले की ज़रूरत को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मदर ऑफ़ ऑल बॉम्ब्स एक बहुत बड़ा बम है, लेकिन यह परमाणु बम नहीं है। मैं परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करूंगा। हमें ऐसा करने की ज़रूरत भी नहीं है


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App