पिता का नाम बी. कॉम, वोटर का नाम राम ने यादव को मारा, संदेह के घेरे में SIR

By: Oct 24th, 2026 2:31 pm

नई दिल्ली। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव की मतदाता सूची में गड़बडिय़ों को लेकर चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को फायदा पहुंचाने के लिए की गई सुनियोजित साजिश का ठीकरा सॉफ्टवेयर पर फोडऩे की कोशिश स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव की मतदाता सूची में किसी मतदाता का नाम राम ने यादव को मारा और उसके पिता का नाम मूर्ख चंद्र यादव दर्ज है। इसी तरह से किसी मतदाता के पिता का नाम बी. कॉम और किसी का नाम राम ने शर्मा का नाम दर्ज किया गया है।

आयोग का मतदाता सूचियों को शुद्ध करने के घोषित उद्देश्य से शुरू की गई विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया ने उनकी विश्वसनीयता को और भी संदेह के घेरे में ला दिया है। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा और हरियाणा, महाराष्ट्र तथा पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों के चुनावों में वोट चोरी को लेकर लोगों का संदेह अब विश्वास में बदलता जा रहा है। उनकी पार्टी का स्पष्ट मानना है कि भाजपा ने चुनाव आयोग से मिलीभगत कर चुनाव जीते हैं। वोट चोरी को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सवालों का जवाब देने के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी भाजपा श्री गांधी पर व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे भाजपा को फायदा पहुंचाने के मकसद से चलाई जा रही एसआईआर प्रक्रिया पर रोक लगाने, मतदाता सूची की निष्पक्ष जांच कराने, पूरा मशीन-रीडेबल डेटा सार्वजनिक करने और हर पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App