रामलीला देखें और राम जी के आदर्श अपनाएं
हमारा देश देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है। यहां लगभग हर रोज किसी न किसी धर्म के धार्मिक कार्यक्रम होते रहते हैं और यह सब हमें मानवता और नैतिकता की राह पर चलने की शिक्षा देते हैं। हमारे देश में भगवान श्री राम जी की लीलाओं की झलक रामलीला में भी देखने को मिलती है। रामलीला दशहरे से पहले देश के लगभग सभी राज्यों में आयोजित होती हैं, खासतौर पर उत्तर भारत में। रामलीला में यह दिखाया जाता है कि किस तरह भगवान श्री राम ने अहंकारी रावण का अंत किया था।
बुराई का अंत एक न एक दिन जरूर होता है। टीवी चैनलों की बाढ़ के बावजूद रामलीला के प्रति आकर्षण सचमुच बहुत अच्छी बात है। हमें रामलीला देखनी चाहिए तथा जीवन में भगवान राम जी के आदर्श अपनाने चाहिएं।
-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
