छठ महापर्व पर महिलाओं ने सूर्य को अघ्र्य देकर तोड़ा व्रत

By: Nov 17th, 2026 12:01 am

बीबीएन के छठ घाटों पर उमड़े श्रद्धालु ,36 घंटे का निर्जला उपवास पूरा कर पूजा-अर्चना के बाद व्रत का किया पारण

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-बीबीएन
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी.बरोटीवाला-नालागढ़ में लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार सुबह उगते सूर्य को अघ्र्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया।सूर्य उपासना के इस महापर्व के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने छठी मैया की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि संतान की खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। नालागढ़ सहित बीबीएन के विभिन्न क्षेत्रों में छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने करीब 36 घंटे का निर्जला उपवास पूरा कर पूजा-अर्चना के बाद व्रत का पारण किया।सोमवार सुबह सूर्योदय से पहले ही श्रद्धालु पूजा सामग्री लेकर छठ घाटों की ओर पहुंचने लगे थे। नालागढ़ के चुहुवाल स्थित तालाब में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने छठ पूजा की अंतिम रस्म निभाई। पारंपरिक परिधानों में सजी व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अघ्र्य अर्पित किया। इस दौरान भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना कर परिवार की पूर्वांचल मित्र सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रविवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य देने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।इस अवसर पर दून के विधायक राम कुमार चौधरी कालका की विधायक शक्ति रानी कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा तथा दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं तथा सभी के सुखमय एवं समृद्ध जीवन की कामना की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App