जेएस विज्डम वल्र्ड स्कूल में समझाया तकनीक का बढ़ता प्रभाव
वार्षिक समारोह द ओडिसी ऑफ विज्डम कार्यक्रम में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
जेएस विज्डम वल्र्ड स्कूल ऊना में वार्षिक समारोह ‘द ओडिसी ऑफ विजडम’ बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम ऊना के आयुक्त पृथीपाल सिंह ने शिरकत की। जबकि वशिष्ट अतिथि के रूप में उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान ने शिरकत की। विद्यालय पहुंचने पर दोनों अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों, मनमोहक गीतों, नाटकों तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।मुख्य अतिथि पृथीपाल सिंह ने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय के चेयरमैन जगदीश राम एवं प्रबंध निदेशक सुनील चौधरी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।
चुरुड़ू में फुटबाल टूर्नामेंट का भव्य आगाज
चुरुडू। उपमंडल अंब के अंतर्गत चुरुडू स्कूल ग्राउंड में 14वें हैड मास्टर राजेंद्र सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त दिलबाग सिंह और समाजसेवी संजय डोगरा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए 11,000 रुपए की सहयोग राशि भी भेंट की। आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों की लगभग 20 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट में विजेता टीम को 21,000 रुपए नकद पुरस्कार, जबकि उपविजेता टीम को 15,000 रुपए नकद इनामी राशि के साथ बैग किट प्रदान की जाएगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
