बड़ी कंपनियों की सप्लाई चेन से जुड़ेंगे कालाअंब के छोटे उद्यमी
विक्रेता विकास कार्यक्रम में एमएसएमई को मिली खरीद प्रक्रिया; टेंडर, वित्तीय सहायता और कारोबार की जानकारी
कार्यालय संवाददाता-नाहन
केंद्र सरकार के एमएसएमई मंत्रालय और हिमाचल प्रदेश सरकार के उद्योग विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में मंगलवार को रैम्प योजना के तहत कालाअंब स्थित ब्लैक मैंगो रिजॉर्ट में विक्रेता विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। टिंज्ज कंसलटेंसी प्राइवेट लिमिटेड और वंडर वरोक्स के सहयोग से हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमियों ने भाग लिया।
जिला उद्योग केंद्र नाहन के महाप्रबंधक रचित शर्मा और लघु उद्योग भारती कालाअंब के अध्यक्ष अखिल माहेश्वरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कालाअंब चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री तथा लघु उद्योग भारती हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधियों ने भी उद्यमियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी कंपनियों के साथ वेंडर के रूप में पंजीकरण, जरूरी दस्तावेजों, सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता और कारोबार विस्तार के अवसरों पर भी चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने उद्यमियों को उत्पादों एवं सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और बड़े औद्योगिक संस्थानों के साथ व्यावसायिक संबंध विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
