120 किसानों ने बेची 53.69 क्विंटल प्राकृतिक मक्की
हमीरपुर में किसानों से 50 रुपए किलो खरीदी मक्की
कार्यालय संवाददाता – हमीरपुर
प्राकृतिक खेती से पैदा की गई मक्की की खरीद के दूसरे दिन कृषि विभाग की आतमा परियोजना के माध्यम से भोरंज और बिझड़ी ब्लॉक के 120 किसानों से 53.69 क्विंटल मक्की की खरीद की गई है। सीविल सप्लाई गोदाम पक्काभरो में किसानों से यह फसल खरीदकर रखी गई है। जबकि गुरुवार को हमीरपुर और बमसन ब्लॉक के किसानों की मक्की खरीद का कार्य भी यहीं पर किया जाएगा। आतमा परियोजना हमीरपुर के परियोजना निदेशक डा. राकेश धीमान ने बताया कि दूसरे दिन बुधवार को बिझड़ी ब्लॉक के 75 किसानों से 33.33 क्विंटल मक्की खरीदी गई है। जबकि भोरंज ब्लॉक के 45 किसानों से 20.36 क्विंटल मक्की प्रदेश सरकार द्वारा घोषित 50 रुपए प्रति किलोग्राम के समर्थन मूल्य पर खरीदी गई। गुरुवार को भी हमीरपुर स्थित पक्का भरो के नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम में ही मक्की खरीद का कार्य किया जाएगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
