पाक बॉर्डर पर तैनात होगा 5वां S-400, एलओसी पर बढ़ेगी भारत की ताकत, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चुनौती

By: Nov 28th, 2026 12:07 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली

पिछले 10 सालों में भारत ने पाकिस्तान की सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। सीमा पर बाड़बंदी के अलावा मिसाइल से सुरक्षा के लिए भारत ने एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किए हैं। अब भारत जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से लगे 740 किलोमीटर लंबे नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार पांचवां एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम लगाने की लगाने जा रही है। इससे पहले चार को सीमा पर अलग-अलग जगह तैनात किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि जल्द ही भारतीय वायुसेना की एक टीम रूस जाएगी। इसके बाद फरवरी, 2027 तक एस-400 डिफेंस सिस्टम को जम्मू-कश्मीर में तैनात कर दिया जाएगा।

इसे सुदर्शन चक्र के नाम से जाना जाता है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एस-400 ने पाकिस्तान के इरादों पर बुरी तरह पानी फेर दिया था। वहीं जम्मू-कश्मीर में भी एस-400 की तैनाती से पाकिस्तानी आतंकियों की भी नींद हराम हो जाएगी। पंजाब, राजस्थान, गुजरात और असम में पहले से ही एस-400 डिफेंस सिस्टम को तैनात किया गया है। अरुणाचल प्रदेश से सटी 1126 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय सीमा की निगरानी के लिए इस सिस्टम को असम में तैनात किया गया है। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में चीन हमेशा ही अपनी विस्तारवादी नीति के चलते सीमा का उल्लंघन करने का प्रयास करता रहता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App