बिलासपुर में खुलेगा फिश पार्लर

By: Nov 7th, 2026 12:51 am

पर्यटकों को मिलेगा मछली के व्यंजनों का स्वाद, जागृति भवन में होगी शुरुआत, लेक व्यू कैफे के साथ मिलकर तैयार होंगे पारंपरिक हिमाचली पकवान

स्टाफ रिपोर्टर-बिलासपुर
गोबिंद सागर की मछली अब बिलासपुर आने वाले पर्यटकों को हिमाचली जायके के रूप में भी आकर्षित करेगी। जिला मुख्यालय में आईटीआई चौक के समीप स्थित मत्स्य जागरूकता केंद्र (जागृति भवन) में फिश पार्लर स्थापित किया जाएगा। इसे पर्यटन विभाग के लेक व्यू कैफे के साथ संचालित करने की योजना है। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को ताजी मछली खरीदने के साथ पारंपरिक हिमाचली मछली व्यंजनों का स्वाद चखने का अवसर मिलेगा। फिश पार्लर की स्थापना को लेकर निदेशक एवं प्रारक्षी मत्स्य ओम कांत ठाकुर की अगुवाई में प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने उपलब्ध स्थान, जरूरी सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सहायक निदेशक मत्स्य बिलासपुर पंकज ठाकुर, सहायक निदेशक मत्स्य निदेशालय सोमनाथ पटियाल और मत्स्य अधिकारी बलजीत सिंह भी मौजूद रहे।

प्रस्तावित पार्लर की खास बात यह होगी कि यहां उपभोक्ताओं को पहली बार जीवित और ताजी मछली खरीदने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा भविष्य में विभिन्न मत्स्य उत्पादों की बिक्री के लिए भी व्यवस्थित केंद्र विकसित किया जाएगा। इससे स्थानीय मछुआरों और मत्स्य सहकारी सभाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए एक नया बाजार उपलब्ध होगा। बता दें कि जागृति भवन की पहली मंजिल पर पहले से ही पर्यटन विभाग का लेक व्यू कैफे संचालित है। ऐसे में फिश पार्लर और कैफे के बीच तालमेल से पर्यटकों को ताजी मछली से तैयार स्थानीय और पारंपरिक हिमाचली व्यंजन परोसने की संभावनाएं बढ़ेंगी। इससे यह स्थान मछली की बिक्री के साथ हिमाचली खान-पान और पर्यटन को बढ़ावा देने वाले केंद्र के रूप में विकसित हो सकेगा। साथ ही साथ मत्स्य विभाग की इस पहल से जिले में मछली की खपत और विपणन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

खानपान के साथ पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा
ऐसे में फिश पार्लर और कैफे के बीच तालमेल से पर्यटकों को ताजी मछली से तैयार स्थानीय और पारंपरिक हिमाचली व्यंजन परोसने की संभावनाएं बढ़ेंगी। इससे यह स्थान मछली की बिक्री के साथ हिमाचली खान-पान और पर्यटन को बढ़ावा देने वाले केंद्र के रूप में विकसित हो सकेगा। साथ ही साथ मत्स्य विभाग की इस पहल से जिले में मछली की खपत और विपणन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही मत्स्य पालन से जुड़े लोगों के लिए रोजगार और आय के नए अवसर भी खुलेंगे। लेक व्यू कैफे में स्थानीय पर्यटन गतिविधियों को भी लाभ मिल सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App