विशेष

युवाओं के लिए शानदार करियर विकल्प, एयरलाइन इंडस्ट्री में बढ़ रही इस प्रोफेशन की डिमांड

By: Nov 25th, 2026 12:01 am

एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, बेहतरीन करियर ऑप्शन

देश में ऐसे बहुत सारे युवा हैं, जो एयरलाइन इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के इच्छुक हैं, क्योंकि इस क्षेत्र में रोजगार के बहुत अच्छे अवसर मिल जाते हैं। मौजूदा समय में एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर की डिमांड पहले से काफी अधिक बढ़ गई है और आने वाले समय में इनकी मांग में और भी ज्यादा वृद्धि होगी, इसलिए युवा इस क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं…

भारत इस समय दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सिविल एविएशन मार्केट है और आने वाले वर्षों में यह और तेज़ी से बढऩे वाला है। हर नए एयरक्राफ्ट को उड़ान से पहले और बाद में एक लाइसेंस्ड एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर (एएमई) की सर्टिफिकेशन चाहिए यानी हर नए एयरक्राफ्ट के साथ नई एएमई पोजिशंस बनती हैं। यही वजह है कि इस प्रोफेशन की मांग तेज़ी से बढ़ रही है। हर विमान की नियमित रूप से देखभाल और रखरखाव की आवश्यकता होती है, जिसको करने का कार्य एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर का होता है। जब तक एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर किसी विमान को उड़ान के लिए योग्यता का सर्टिफिकेट नहीं दे देता तब तक वह विमान उड़ नहीं सकता। स्पेसक्राफ्ट, मिलट्री एयरक्राफ्ट, सेटेलाइट और मिसाइल को डिजाइन करने का कार्य एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर का ही होता है। अगर कोई कैंडीडेट इस क्षेत्र में जाना चाहता है, तो इसके लिए उसे पहले एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग कोर्स करना होगा, जिसकी अवधि तीन या चार साल तक की होती है। एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर दो विशेषज्ञताओं में काम करते हैं।

कैटेगरी बी1 (मैकेनिकल): इसमें इंजन, एयरफ्रेम, लैंडिंग गियर और मैकेनिकल सिस्टम की मेंटेनेंस और रिपेयर शामिल है।

कैटेगरी बी2 (एवियोनिक्स): इसमें एयरक्राफ्ट की इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक, नेविगेशन और कम्युनिकेशन सिस्टम पर काम होता है। दोनों कैटेगरी की अपनी मांग है, जिनकी रुचि मैकेनिकल सिस्टम में है वे बी1 चुनें और जिनकी दिलचस्पी इलेक्ट्रॉनिक्स और नेविगेशन में है वे बी2।

सैलरी

एयरक्राफ्ट मेंटिनेस इंजीनियर बनने के बाद हर महीने 35 हजार से लेकर 50 हजार रुपए तक की सैलरी वाली जॉब आसानी से मिल सकती है, जब उसे इस फील्ड में अनुभव हो जाता है तो उसके बाद उसको और भी ज्यादा वेतन मिलता है जो कैंडिडेट की योग्यता के ऊपर निर्भर करता है।

फीस

हर कोर्स को करने के लिए उसकी फीस बहुत ज्यादा महत्त्व रखती है जिसको जानने के बाद ही कैंडीडेट कोर्स करने या न करने का फैसला लेता है। एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर बनने के लिए आप जो कोर्स करेंगे, उसके लिए आपको लगभग दो लाख से लेकर पांच लाख रुपए तक की फीस देनी पड़ सकती है, जो कि पूरी तरह से इस बात के ऊपर डिपेंड करेगी कि आपने कौन से इंस्टीट्यूट से कोर्स करने का निर्णय लिया है।

युवा ऐसे चुनें भविष्य की राह

10वीं के बाद सही स्ट्रीम चुनें

एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर बनने के लिए आपको शुरुआत से ही सही सब्जेक्ट्स चुनने होते हैं। 11वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स (पीसीएम) लेना सबसे बेहतर रहता है, क्योंकि आगे चलकर एयरक्राफ्ट सिस्टम्स, इंजन और कैलकुलेशन समझने में यही सब्जेक्ट्स काम आते हैं। आप पीसीबी से भी अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन प्रैक्टिकली डीजीसीए के टेक्निकल मॉड्यूल्स, खासकर बी1 (मैकेनिकल) स्ट्रीम में, मैथ और फिजिक्स की जरूरत ज्यादा पड़ती है। इसलिए अगर आपने एविएशन में जाने का मन बना लिया है, तो मैथ्स जरूर रखें।

12वीं में योग्यता पूरी करें

एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर कोर्स में एडमिशन के लिए 12वीं पीसीएम में कम से कम 50 फीसदी अंक होना जरूरी है। इसके अलावा, अगर आपने एरोनॉटिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में एआईसीटीई से अपू्रव्ड तीन साल का डिप्लोमा किया है, तो आप भी एलिजिबल होते हैं। एडमिशन के समय आपकी उम्र कम से कम 16 साल होनी चाहिए और मेडिकली फिट होना जरूरी है, यानी कलर ब्लाइंडनेस या नाईट ब्लाइंडनेस नहीं होनी चाहिए। साथ ही इंग्लिश की बेसिक समझ भी जरूरी है, क्योंकि एविएशन की टेक्निकल मैनुअल्स और डीजीसीए इंग्लिश में होते हैं।.

एएमई कोर्स में एडमिशन लें

एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर (एएमई) कोर्स में एडमिशन के लिए आप एंट्रेंस एग्जाम दे सकते हैं, जिनके जरिए अलग-अलग इंस्टीट्यूट्स में एडमिशन मिलता है। हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि ये एग्जाम डीजीसीए के ऑफिशियल एग्जाम नहीं होते, बल्कि इंस्टीट्यूट्स अपने एडमिशन प्रोसेस के लिए इन्हें उपयोग करते हैं। कई डीजीसीए-अपू्रव्ड इंस्टीट्यूट्स डायरेक्ट एडमिशन भी देते हैं, जो पूरी तरह वैलिड होता है।

सही इंस्टीट्यूट चुनें

एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर कोर्स सिर्फ उन्हीं इंस्टीट्यूट्स से वैलिड होता है, जो डीजीसीए से अपू्रव्ड होते हैं और सीएआर 147 नॉम्र्स को फॉलो करते हैं। इसलिए इंस्टीट्यूट चुनते समय सबसे पहले यह जरूर चेक करें कि उसका नाम डीजीसीए की ऑफिशियल वेबसाइट स्रद्दष्ड्ड.द्दश1.द्बठ्ठ की अप्रूव्ड लिस्ट में है या नहीं। अगर इंस्टीट्यूट अपू्रव्ड नहीं है, तो आगे लाइसेंस मिलने में समस्या आ सकती है। इसके बाद आप ट्रेनिंग फैसिलिटीज, उपलब्ध एयरक्राफ्ट के प्रकार और प्लेसमेंट ट्रैक रिकॉर्ड जैसी चीजों पर ध्यान दें, क्योंकि यही फैक्टर्स आपकी लर्निंग और आगे की अपॉच्र्युनिटीज पर सीधा असर डालते हैं।

काम ऐसा

जब कोई कैंडीडेट एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग बन जाता है, तो उसके अंतर्गत उसकी जिम्मेदारियां और कार्य बहुत महत्त्वपूर्ण होते हैं जो कि इस प्रकार से हैं…

जब भी कोई विमान उड़ान भरे तो उसकी प्री-फ्लाइट चेकिंग

करना और उसके सभी इंजनों और उपकरणों का बारीकी से निरीक्षण करना।

अपने सभी कार्यों का रिकॉर्ड बना के रखना।

विमान इंजन के उपकरणों को असेंबल करने का कार्य।

जब कोई नया विमान बने तो उसकी जांच करना और उसे उड़ान भरने के लिए सर्टिफिकेट देना।

विमान का प्रतिस्थापन और रख-रखाव का कार्य करने के साथ-साथ उसके सभी सुरक्षा उपकरणों का ठीक प्रकार से परीक्षण करना।

यदि विमान के इंजन में किसी प्रकार की कोई त्रुटि है तो उसको खोजना और उसकी फिर मरम्मत करना।

रोजगार क्षेत्र

एयरलाइंस : अलग-अलग एयरक्राफ्ट टाइप्स पर काम करने का मौका मिलता है, जिससे हैंड्स-ऑन एक्सपीरियंस तेजी से बढ़ता है।

एमआरओ ऑर्गेनाइजेशन्स (मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल): एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस और रिपेयर में कोर टेक्निकल रोल्स मिलते हैं।

डिफेंस एविएशन : सरकारी नौकरी, जॉब स्टेबिलिटी और अच्छे बेनिफिट्स मिलते हैं।

इंटरनेशनल एविएशन सेक्टर : विदेशों में बेहतर सैलरी और एक्सपोजर के मौके मिलते हैं।

फ्लाइंग क्लब्स और चार्टर सर्विसेज : छोटे सेटअप्स में प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस मजबूत करने का अच्छा मौका मिलता है।

मेन रिक्रूटर्स

एयरलाइंस : एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट और आकासा एयर

एमआरओ कंपनियां: एयर वक्र्स इंडिया, एचएएमसीओ, कोचीन इंटरनेशनल एविएशन सर्विसेज लिमिटेड

डिफेंस: इंडियन एयरफोर्स, इंडियन आर्मी एविएशन, इंडियन नेवी

इंटरनेशनल कंपनियां : एमिरेट्स, कतर एयरवेज, लुफ्थांसा टेक्निक सिंगापुर एयरलाइंस


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App