अनुराग बोले, राहुल की अर्थव्यवस्था की समझ शून्य, कोलंबिया यूनिवर्सिटी में दिए बयान पर सांसद ने साधा निशाना
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-हमीरपुर
सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नई दिल्ली में प्रेस वार्ता के माध्यम से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर कोलंबिया यूनिवर्सिटी में दिए गए पर बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की अर्थव्यवस्था की समझ शून्य है और वो ‘सुर्खियोफोबिया’ जैसी गंभीर बीमारी से पीडि़त हैं जो सिर्फ झूठ बोलकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, राहुल गांधी जब-जब किसी प्रायोजित कार्यक्रमों में विदेश जाते हैं वो भारत, भारतीयता और भारत के एक चुने हुए प्रधानमंत्री जो कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं उनका मज़ाक़ बनाते हैं।
राहुल गांधी देश की अर्थव्यवस्था को लेकर देश और विदेश में नकारात्मक विमर्श खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं। राहुल गांधी विदेश यात्रा पर कोलंबिया की यूनिवर्सिटी में एक साजिश के तहत भारत को बदनाम करने के लिए अनर्गल बयान, झूठे वक्तव्य और बेबुनियाद बातें कहते जो कि अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है।
भारत की विकास यात्रा से नफरत क्यों
आखिर भारत की विकास यात्रा से राहुल गांधी को इतनी नफऱत क्यों है। राहुल गांधी कहते हैं, ‘इंडिया इज सिटिंग ऑन ऐन इकोनोमिक डिजास्टर’ राहुल गांधी अकेले ऐसे नेता और भारत के नागरिक होंगे, जिन्हें ऐसा लगता है कि भारत की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है जबकि सच्चाई ये है कि भारत की रियल जीडीपी ग्रोथ अप्रैल-जून 2026 में 7.8 प्रतिशत रही है, आईएमएफ के मुताबिक, भारत की जीडीपी ग्रोथ 7: है, जबकि चीन की ग्रोथ का अनुमान 4.5: है। यूएसए 2.3:, रूस 0.9:, जापान 0.75:, जर्मनी 1.32:ए यूके 1.27: है।
जड़ा आरोप
राहुल गांधी हरेक साल विदेशों की गुप्त और सार्वजनिक यात्राएं करते हैं। अपने विदेशी दोस्तों, विदेशी हैडलर्स से मिलते हैं और इनके सारे दोस्त और हैंडलर्स एंटी इंडिया माइंड्सेट वाले हैं और भारत के खिलाफ नई साजिशें रचते हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
