59 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, श्रीआनंदपुर साहिब में दिवाली से पहले शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी सौगात
निजी संवाददाता—श्रीआनंदपुर साहिब
श्रीआनंदपुर साहिब हाइडल प्रोजेक्ट के तहत पेसको के जरिए आउटसोर्स बेसिस पर काम कर रहे 59 कर्मचारियों को सीधे पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के तहत कॉन्ट्रेक्ट पर लाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपॉइंटमेंट लेटर दिए। पैतृक गांव गंभीरपुर में अपने घर पर हुए फंक्शन के दौरान उन्होंने कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके साथ दिवाली की खुशियां बांटीं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कर्मचारियों की भलाई, उनके अधिकारों की सुरक्षा और रोजगार की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का मकसद सिर्फ रोजगार के मौके पैदा करना ही नहीं है, बल्कि अलग-अलग विभागों में सेवा दे रहे कर्मचारियों को उचित सम्मान और बेहतर काम का माहौल देना भी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कर्मचारी पूरी ईमानदारी और लगन से डिपार्टमेंट की बेहतरी के लिए अपना योगदान देते रहेंगे।
इस मौके पर अपॉइंटमेंट लेटर पाने वाले कर्मचारियों ने पंजाब सरकार और कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस का धन्यवाद किया और कहा कि पेस्को के ज़रिए आउटसोर्स बेसिस पर काम करने के बजाय उन्हें सीधे पीएसपीसीएल में नौकरी मिली है। उनके लिए कॉन्ट्रेक्ट पर आना बहुत राहत और खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि यह कदम उनके लंबे इंतजार को एक नई दिशा देने वाला है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पहले की तरह पूरी लगन, समर्पण और ईमानदारी से अपनी सेवाएं देते रहेंगे। इस मौके पर इंजीनियर नवीन मल्होत्रा, अधिकारी और और कर्मचारी मौजूद थे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
