फारस की खाड़ी में तेल टैंकर पर हमला, भारतीय समेत चार जख्मी, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दी जानकारी
दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को बताया कि फारस की खाड़ी से दुबई की ओर जा रहे लाइबेरिया के झंडे वाले एक तेल टैंकर पर किसी वस्तु (प्रोजेक्टाइल) से हमला हुआ है। इस घटना में चार क्रू सदस्य घायल हो गए, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। यह घटना मंगलवार को तब हुई, जब एमटी फुजैराह एनर्जी नाम का बहुत बड़ा क्रूड कैरियर अल-रुवाइस से दुबई जा रहा था।
सोनोवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हमले में चालक दल के चार सदस्य घायल हो गए। इनमें से एक भारतीय नागरिक था, जिसे मामूली चोटें आईं और उसे आगे की चिकित्सीय जांच के लिए सुरक्षित किनारे पर ले जाया गया। मंत्री ने कहा कि चालक दल के बाकी 18 सदस्य, जिनमें टैंकर पर सवार पांच अन्य भारतीय नाविक भी शामिल हैं, सुरक्षित हैं और सभी का पता चल गया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
