बग्गी-बासा सडक़ हादसे ने उजाड़ दिए दो परिवार
पिकअप हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, परिजनों की चीखों से गूंज उठा गांव
स्टाफ रिपोर्टर-बनीखेत
खैरी कस्बे के बग्गी-बासा-समाह संपर्क मार्ग पर हुए पिकअप हादसे में दो नौजवानों की मौत से बासा गांव में मातम पसरा हुआ है। गुरुवार को सफेद कफन में लिपटे दोनों युवकों के शव घर के आंगन में पहुंचे तो माहौल चीख-पुकार से गूंज उठा। परिजनों का विलाप देखकर मौके पर मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। दोपहर बाद दोनों युवकों का हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया। बुधवार देर शाम हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अपनों की सलामती की दुआ करते हुए घटनास्थल और अस्पताल की ओर रवाना हो गए थे। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर जब उन्होंने अपने लाडलों के शव देखे तो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस दर्दनाक हादसे ने बासा गांव के दो परिवारों को जिंदगी भर न भूलने वाला जख्म दे दिया है। परिजनों को अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि परिवार के दो नौजवान सदस्य उन्हें हमेशा के लिए छोडक़र चले गए हैं।
सडक़ दुर्घटना में दो अन्य युवक भी घायल
उल्लेखनीय है कि बुधवार देर शाम बग्गी-बासा-समाह संपर्क मार्ग पर खैरी से बासा की ओर जा रही एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे के समय वाहन में चार युवक सवार थे। दुर्घटना में बासा गांव के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज चंबा में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। खैरी कस्बे के बग्गी-बासा-समाह संपर्क मार्ग पर हुए पिकअप हादसे में दो नौजवानों की मौत से बासा गांव में मातम पसरा हुआ है। दोपहर बाद दोनों युवकों का हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दर्दनाक हादसे ने बासा गांव के दो परिवारों को जिंदगी भर न भूलने वाला जख्म दे दिया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
