भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड की हॉलीवुड में दस्तक

By: Nov 20th, 2026 2:35 pm

मुंबई। भारतीय फिल्म निर्माता विनोद भानुशाली की कंपनी भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड ने अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में कदम रखते हुए अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म कैप्टिवेटेड की घोषणा की है। लॉस एंजिल्स की कंपनी 32रेड एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर बनाई जा रही इस फिल्म में हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और अकादमी पुरस्कार विजेता अल पचीनो के साथ इस्ला फिशर और ब्लेक रिटसन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन डिटो मॉन्टियल ने किया है, जो अ गाइड टू रिकग्नाइजिंग योर सेंट्स और फाइटिंग जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं।

फिल्म के छायांकन की जिम्मेदारी स्टीफन सियूपेक ने संभाली है, जो स्लमडॉग मिलियनेयर’ ौर रूमर्स जैसी फिल्मों से जुड़े रहे हैं। कैप्टिवेटेड वर्ष 1973 में जॉन पॉल गेटी तृतीय के अपहरण की चर्चित सच्ची घटना पर आधारित है। वर्ष 1970 के दशक के इटली की पृष्ठभूमि में बनी यह फिल्म इस अपहरण कांड को एक नए नजरिए से प्रस्तुत करेगी। इसमें जटिल परिस्थितियों के बीच विकसित होने वाले एक असाधारण भावनात्मक रिश्ते को भी दर्शाया जाएगा। भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक विनोद भानुशाली ने कहा कि अच्छी कहानियां किसी देश या भाषा की सीमाओं में बंधी नहीं होतीं, बल्कि दुनिया भर के दर्शकों के दिलों तक पहुंच सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय कलाकारों और फिल्मकारों के साथ काम करना कंपनी के लिए एक नया और महत्वपूर्ण कदम है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App