बांग्लादेश ने जबरन उठाया बीएसएफ जवान, मेघालय में बॉर्डर पार करने पर बाइक पर बिठाकर ने गई बीजीबी

By: Nov 19th, 2026 12:07 am

एजेंसियां — शिलांग

भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। मेघालय के जवाई इलाके में एक बीएसएफ जवान कथित तौर पर अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर बांग्लादेश की ओर चला गया। वहां बांग्लादेश के बॉर्डर गार्ड (बीजीबी) ने उसे पकड़ लिया। हालांकि, दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बलों के अधिकारियों के बीच बातचीत और बैठक के बाद जवान को सुरक्षित भारत वापस लाया गया। बता दें कि जवान भारतीय सीमा से सटे मेघालय के जवाई इलाके में तैनात था। यहां अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाड़ नहीं लगी है। इस घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए थे। इनमें बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड के दो जवान भारतीय सुरक्षाकर्मी को मोटरसाइकिल अपने साथ ले जाते दिखाई दे रहे थे। वीडियो में कुछ स्थानीय लोग भी नजर आए।

लोग भारतीय जवान के साथ धक्का मुक्की करते भी नजर आए। बताया गया कि भारतीय जवान के पास उस समय वॉकी-टॉकी, इंसास रायफल और पंप-एक्शन गन थी। वीडियो में दिख रहा था कि बीजीबी के जवान उसे एक स्थानीय व्यक्ति की मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले जा रहे हैं। वीडियो में बीएसएफ जवान वॉकी-टॉकी पर अपनी टीम को अलर्ट करते हुए सुना जा सकता है। जवान कहता है- जल्दी क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) भेजो। मेरे को पड़ोसी ने पकड़ लिया है। इस दौरान कुछ बांग्लादेशी भारतीय जवान को गाली देते हुए भी सुना जा सकते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App