Punjab News: BSF ने मार गिराया पाकिस्तानी घुसपैठिया, भारतीय सीमा में 120 मीटर अंदर तक घुसा था
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-पठानकोट
पठानकोट के नजदीक भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पाकिस्तानी घुसपैठि को मार गिराया है। यह कार्रवाई पहाड़ीपुर बॉर्डर आउटपोस्ट के पास की गई। जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी घुसपैठिया भारतीय सीमा के भीतर करीब 120 मीटर अंदर तक घुस आया था। सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं रुका। डीएसपी रूरल राजिंदर मनहास ने बताया, कि गत गुरुवार की रात करीब 2 बजे पहाड़ीपुर बीएसएफ पोस्ट के पास पाकिस्तान की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति भारतीय सीमा की ओर आता दिखाई दिया। सीमा पर तैनात संतरी ने उसे ललकारते हुए रुकने की चेतावनी दीए लेकिन वह लगातार आगे बढ़ता रहा।
उन्होंने बताया, कि घुसपैठिए ने शॉल ओढ़ रखी थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बीएसएफ के जवानों को मजबूरन उस पर फायरिंग करनी पड़ी। इस कार्रवाई में पाकिस्तान की ओर से आ रहा घुसपैठिया मौके पर ही ढेर हो गया। घटना के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। पूरे इलाके में एहतियातन तलाशी अभियान चलाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

