गलोड़ को बीडीओ कार्यालय की सौगात दे गए मुख्यमंत्री

By: Nov 20th, 2026 12:55 am

नए पंचायत भवन को वित्तीय सहायता-सहकारी समिति को एक करोड़ की घोषणा, मुख्यमंत्री बोले, गलोड़ की सभी सडक़ों को डबललेन में किया स्तरोन्नत
निजी संवाददाता – गलोड़
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा क्षेत्र के गलोड़ में खंड विकास अधिकारी कार्यालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने स्थानीय सहकारी समिति को एक करोड़ रुपए देने तथा ग्राम पंचायत गोईस के नए पंचायत भवन के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गलोड़ में आयोजित चिकित्सा शिविर का शुभारंभ भी किया। इस मौके पर ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी क्षेत्रों का समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रमुखता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गलोड़ क्षेत्र की सभी सडक़ों को डबललेन में स्तरोन्नत किया गया है। क्षेत्र में सीबीएसई स्कूल भी खोला गया है तथा इसके सुचारू संचालन के लिए शिक्षकों की नियुक्तियां भी की गई हैं।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक निगम के अध्यक्ष कर्नल मनीष, हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष मोहन लाल, कांग्रेस नेता सुभाष ढढवालिया, कांग्रेस नेता कैप्टन पृथी चंद, कैप्टन प्रेम चंद शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, उपायुक्त गंधर्वा राठौर, पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App