Himachal News: चुुवाड़ी में मुख्यमंत्री सुक्खू का खुलासा, चार महीने में 400 करोड़ कमाएगी हिमाचल सरकार
चुुवाड़ी में सीएम सुक्खू का खुलासा, राजस्थान को 15.50 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली बेचने का समझौता
निजी संवाददाता-तीसा
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए अब राजस्थान को 15.50 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली बेचने का समझौता किया है, जिससे आगामी चार माह में प्रदेश को 400 करोड़ रुपए की आमदनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे को बंद कर राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वप्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार ने केंद्र से 180 मेगावाट की बैरास्यूल जलविद्युत परियोजना के संचालन के 44 वर्ष पूर्ण होने के परिणामस्वरूप इसमें निशुल्क बिजली की हिस्सेदारी को बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की पुरजोर पैरवी की है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया और सुशासन के मोर्चे पर विफल रही।
उन्होंने कहा कि वित्तीय चुनौतियों के बीच केंद्र सरकार ने राज्य को मिलने वाला राजस्व घाटा अनुदान बंद कर ोदिया है। इसके अतिरिक्त प्राकृतिक आपदा के बाद प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश दौरे के दौरान घोषित 1,500 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता भी अभी तक राज्य को प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार संसाधन सृजन और भ्रष्टाचार को समाप्त कर प्रदेश को समृद्धि एवं आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ा रही है।
वाइल्ड फ्लावर हॉल से कमाई
सीएम ने कहा कि वाइल्ड फ्लावर हॉल शिमला का मामला वर्ष 2003 से लंबित था और सरकार ने प्रभावी कानूनी पैरवी करते हुए जीत हासिल की। इस कारण राज्य सरकार को 401 करोड़ रुपए की धनराशि प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि अब ई-नीलामी के माध्यम से प्रदेश को प्रतिवर्ष लगभग 37 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त होगा। सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार कोई सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दे रही है।
देहग्रां पहुंची सरकार, सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं
निजी संवाददाता — तीसा
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार शाम को चुराह उपमंडल के देहग्रां गांव में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों, युवक व महिला मंडलों से मुलाकात कर मांगें व समस्याएं भी सुनी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने अपने संबोधन में ‘मुख्यमंत्री का अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने सडक़ व पेयजल की समस्या का उल्लेख किया है, जिनका जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने साथ ही आगामी शैक्षणिक सत्र से बैरागढ़ स्कूल में सीबीएसई की कक्षाएं आरंभ करने की घोषणा भी की। उन्होंने स्थानीय विधायक डा. हंसराज की कार्यप्रणाली को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने ग्रामीणों से आगामी विधानसभा चुनावों में बदलाव करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को हल्के की सेवा का मौका देने की बात भी कही।
राम कृष्ण के घर गुजारी रात
मुख्यमंत्री सुक्खू चुराह विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान बुधवार की रात देहग्रा गांव के राम कृष्ण तिवारी के घर रात्रि ठहराव किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए गांव की महिलाओं ने घर में विशेष पारंपरिक व्यंजन तैयार किए। इस दौरान ग्रामीणों को मुख्यमंत्री से संवाद किया और अपनी समस्याओं और मांगों को उनके समक्ष रखा। बताते चलें कि मुख्यमंत्री का यह रात्रि ठहराव प्रदेश सरकार के ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का एक हिस्सा है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
