मोरसिंघी में बच्चों ने सीखे खेल के पैंतरे

By: Nov 18th, 2026 12:01 am

केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने हैंडबाल नर्सरी मोरसिंघी का किया दौरा

स्टाफ रिपोर्टर – घुमारवीं
केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों की व्यावहारिक जानकारी देने के उद्देश्य से हैंडबॉल नर्सरी मोरसिंघी का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके खिलाडिय़ों से सीधे रूबरू होने और उनसे खेल की बारीकियां सीखने का अवसर मिला। अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों के अनुभव सुनकर विद्यार्थी खासे उत्साहित नजर आए। हैंडबॉल नर्सरी मोरसिंघी पहुंचने पर अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल कोच सचिन चौधरी ने विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को हैंडबॉल खेल के नियमों, तकनीकों, मैदान की संरचना और खेल से जुड़े विभिन्न बुनियादी पहलुओं की जानकारी दी। खिलाडिय़ों ने बच्चों को गेंद को पकडऩे, पास देने, निशाना लगाने और मैदान में बेहतर तालमेल के साथ खेलने के तरीके समझाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App