CM सुक्खू के शिमला पहुंचने पर जोरदार स्वागत, दिवाली पर दोहरी खुशी ने बना दिया माहौल
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-शिमला
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का हिमाचल प्रदेश का बीबीएमबी एरियर मामले में सर्वोच्च न्यायालय में जीतने के पश्चात आज नई दिल्ली से शिमला पहुंचने पर उनके सरकारी आवास ओकओवर शिमला में लोगों ने वाद्ययंत्रों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक हरीश जनारथा एवं सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेन्द्र कुमार, उप-महापौर उमा कौशल और महाधिवक्ता अनूप रतन भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने समर्थकों के साथ हिमाचल के हक में आए फैसले पर खुशी मनाई। शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान अन्य पार्षदों और कांग्रेस वर्करों के साथ हाथों में सुक्खू के फोटो पर योधा लिखे हुए पोस्टर लेकर आये। इस दौरान नाटी का दौर भी चला। नई दिल्ली से शिमला पहुंचने पर उनके सरकारी आवास ओकओवर शिमला में नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र कुमार तथा पार्षदों द्वारा उन्हें सम्मानित कर इस मामले में किए गए प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर लोगों ने वाद्ययंत्रों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा उनके समर्थन में नारे लगाए। उन्होंने मुख्यमंत्री का फूलों की मालाओं तथा नाटी नाचकर स्वागत किया। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए अनेक पग उठा रहे हैं।
जब सीएम ओक ओवर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पुष्प वर्षा हुई और फूलों की मालाओं से भी लाद दिया गया। सीएम ने इस दौरान प्रदेश वासियों को दीपावली की बधाई भी दी। उन्होंने बताया कि अब बीबीएमबी से इस राशि को प्रदेश के खजाने में लाने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं शुरू कर दी गई हैं। यदि बिजली छह रुपए प्रति यूनिट की दर से बेची जाती है तो हिमाचल प्रदेश को करीब 500 करोड़ रुपए मिल सकते हैं। हालांकि, सरकार की कोशिश है कि बिजली का अधिकतम मूल्य मिले, जिससे प्रदेश के खजाने में करीब 1,000 करोड़ रुपए तक की राशि आ सके।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
