साइबर सैल का अलर्ट, दिवाली बंपर ऑफर से रहें सावधान, सस्ते ऑफर का लालच पड़ सकता है भारी

By: Nov 6th, 2026 9:05 pm
cyer crime

ऑनलाइन शॉपिंग में असली जैसे दिखने वाले लिंक से हो सकती है ठगी

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला

दिवाली के त्योहारी सीजन के चलते ऑनलाइन शॉपिंग के लिए ऑफर की बहार आई हुई है। दिवाली पर बड़ी छूट के चक्कर में लोग ऑनलाइन शॉपिंग को प्रमुखता दे रहे हैं। लोगों के इस मूड को भांपते हुए कंपनियां भी ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर दे रही हैं।

कहीं एक सामान की खरीद पर 50-70 फीसदी तक की छूट का ऑफर दिया जा रहे हैं, तो कहीं महंगे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने के लिए शून्य ब्याज दर पर कर्ज देने का ऑफर। ऐसे किसी भी बंपर ऑफर पर क्लिक करते समय ग्राहकों को बेहद सावधान रहना चाहिए। क्योंकि हो सकता है कि असली जैसा दिखने वाला ऑफर कोई ठगी का लिंक हो और इस पर क्लिक करते ही शातिर आपके बैंक खाते से राशि निकाल सकते हैं। इन दिनों ग्राहकों को लूटने के लिए शातिरों ने नए-नए तरीके इस्तेमाल करने शुरू कर दिए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App