सराज में कांग्रेससंगठन की मजबूती पर मंथन

By: Nov 15th, 2026 12:56 am

बाड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी मंडी की महत्वपूर्ण बैठक में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

उपमंडल संवाददाता -थुनाग
सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बाड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी मंडी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सराज कांग्रेस कमेटी की ओर से उपस्थित सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बैठक के दौरान कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ संगठन के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का जमकर प्रचार और प्रसार करें।

भाजपा पर हमला बोला। सराज कांग्रेस कमेटी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। कांग्रेस पार्टी की मजबूती भी कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और एकजुटता पर निर्भर करती है। ऐसे में सभी कार्यकर्ता आपसी सहयोग से जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करें। बैठक में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं मंडी जिला प्रभारी बलविंदर बब्लू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर, प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान, पूर्व प्रत्याशी महेश राज तथा सराज कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश रेड्डी सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App