Jhota Murder Case : झोटा हत्याकांड में 1200 पर एफआईआर, जानिए पूरा मामला
मानसा में सीबीआई टीम ने केमिस्ट शॉप का मलबा खंगाला
निजी संवाददाता — मानसा
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने परविंदर सिंह झोटा की हत्या के आरोपी का घर और दुकान ढहाए जाने के मामले में पंजाब सरकार से जवाब तलब किया है। हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि आरोपी की संपत्ति किस कानून और किस कानूनी प्रक्रिया के तहत गिराई गई। अदालत ने 15 दिसंबर को मामले की अगली सुनवाई पर इस कार्रवाई से जुड़ी पूरी जानकारी पेश करने का आदेश दिया है। वहीं, पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज कर ली है। मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार की दुकान को ध्वस्त किए जाने के मामले में 1000 से 1200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा आरोपी अश्विनी कुमार की दुकान से जुड़े मामले की जांच के लिए सीबीआई की टीम बुधवार को एक बार फिर घटनास्थल पर पहुंची।
टीम ने ढहाई गई दुकान के मलबे की दोबारा जांच शुरू कर दी है। इस दौरान जेसीबी मशीन की मदद से पूरी दुकान का मलबा हटाया जा रहा है, ताकि उसमें से अहम सबूत जुटाए जा सकें। दूसरी ओर परविंदर सिंह झोटा का परिवार अभी तक अंतिम संस्कार के लिए नहीं माना है। बता दें कि परविंदर झोटा की हत्या के बाद स्थानीय लोगों और समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा था। भीड़ ने आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक अश्वनी कुमार की दुकान को क्षतिग्रस्त कर गिरा दिया था। इस घटना को कानून व्यवस्था के उल्लंघन के रूप में देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
