बाजार में लौटने लगे सोने के खरीददार, 1.30 लाख से नीचे दाम

By: Nov 19th, 2026 10:03 pm

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट रहने से खरीददारी भी बाजार की ओर लौटने शुरू हो गए हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,633 रुपए घटकर 1.30 लाख रुपए से नीचे आ गई। वहीं, एक किलो चांदी का भाव 3,294 रुपए गिरकर 1.60 लाख रुपए रह गया। सोना पिछले सात कारोबारी दिन में करीब 13 हजार रुपए और चांदी करीब 26 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर मजबूत होने और बड़े निवेशकों के ऊंची कीमतों पर सोना-चांदी बेचने से इनके दाम गिर रहे हैं।

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.80 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 2.20 लाख रुपए यानी करीब 137 फीसदी सस्ती हो गई है। वहीं, 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.33 लाख रुपए था, जो 29 जनवरी को बढक़र 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App