सोना 11 महीने में सबसे सस्ता, 2,696 रुपए टूटकर 1.32 लाख रुपए प्रति दस ग्राम पर आया
एजेंसियां — मुंबई
सोने-चांदी के दाम में बुधवार को लगातार छठे दिन गिरावट जारी है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,696 रुपए गिरकर 1.32 लाख रुपए आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी 4,665 रुपए घटकर 1.65 लाख रुपए पर आ गई है। इस तरह सोना 11 महीने में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 19 दिसंबर, 2025 को 1,31,779 था, जो 22 दिसंबर 1,33,970 हुआ था। इसके बाद दाम 1,31,779 से नीचे नहीं आया था। सोना-चांदी की कीमत में गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर मजबूत होने और बड़े निवेशकों के ऊंचे दामों पर बिकवाली करने से हो रही है। बता दें कि इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
चांदी की कीमत 31 दिसंबर, 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.80 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 2.15 लाख रुपए यानी करीब 125 फीसदी सस्ती हो गई है। सोना भी उच्चतम स्तर से 44 हजार रुपए यानी करीब 32 फीसदी सस्ता हो चुका है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
