कांग्रेस सत्ता में होती, तो भारत के पीएम भी जिनपिंग, पुतिन और ट्रंप के साथ बातचीत की मेज पर बैठे होते
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा है कि यदि कांग्रेस सत्ता में होती तो भारत के प्रधानमंत्री भी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत की मेज पर बैठे होते। श्री गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर समझौतावादी होने का आरोप लगाया और कहा कि इसी वजह से उन्हें इन तीनों नेताओं के साथ बातचीत की मेज पर बैठने की जगह नहीं मिली।
उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर शुक्रवार को एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें शी जिनपिंग, श्री पुतिन और श्री ट्रंप चीन के शेनझेन स्थित काइलिन विला में 19 नवंबर को हुई बैठक में भाग लेते दिखाई दे रहे हैं। यह बैठक एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन के इतर हुई थी। श्री गांधी ने इसके साथ लिखा कि यदि कांग्रेस सत्ता में होती तो भारत के प्रधानमंत्री इस मेज पर बैठे होते। समझौता करने वाला प्रधानमंत्री इस मेज पर कभी नहीं बैठ सकता।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
