ICC ODI Ranking : ICC वनडे रैंकिंग में गुरनूर बराड़ का बड़ा धमाका, जानें किस नंबर पर पहुंचे

By: Nov 12th, 2026 12:08 am

एजेंसियां— दुबई

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बुधवार को पुरुष वनडे खिलाडिय़ों की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल और हिटमैन रोहित शर्मा की पोजिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन दोनों को रेटिंग अंकों का नुकसान झेलना पड़ा। गिल के 19 अंक घट गए हैं, लेकिन वह नंबर-1 वनडे बल्लेबाज हैं। उनके खाते में फिलहाल 822 अंक हैं। रोहित 754 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। उन्हें 16 अकों का घाटा हुआ है। भारत के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ (486 अंक) ने आईसीसी वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में ऑलराउंडर अक्षर पटेल से बड़ी छलांग लगाई है। गुरनूर लिस्ट में टॉप 100 से बाहर थे, लेकिन अब 48वें नंबर पर आ गए हैं। वह मौजूदा वनडे सीरीज में अभी तक सात विकेट ले चके हैं। अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान नंबर-1 वनडे गेंदबाज हैं। उनके खाते में 760 अंक हैं।

टॉप-10 बैटर्ज में चार भारतीय

वनडे बल्लेबाजों की टॉप 10 रैंकिंग में चार भारतीय हैं। सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली (781) तीसरे नंबर पर हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल दसवें स्थान पर हैं। उनके 657 अंक हैं। राहुल ने पहले वनडे में तीन और दूसरे मैच में 28 रन जुटाए। वह दोनों मुकाबलों में नाबाद रहे। बारिश से प्रभावित दूसरे मैच में भारत ने डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर चार रन से जीत दर्ज की थी। पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम रैंकिंग में (661) नौवें पायदान पर हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App