श्रीलंका सीरीज से पहले बदला हर्षित राणा का शेड्यूल, अब इस टूर्नामेंट में उतरेंगे मैदान पर

By: Nov 8th, 2026 12:08 am

नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे। बीसीसीआई ने उन्हें सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में खेलने के लिए कहा है। दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के के एक सूत्र ने बताया कि राणा को फिटनेस सर्टिफिकेट जमा करना होगा। वह टूर्नामेंट में एक या दो मैच खेल सकते हैं। सैयद मुश्ताक ट्रॉफी 14 नवंबर से 6 दिसंबर तक खेली जाएगी।

हर्षित दिल्ली के लिए खेलते हैं। टीम पहला मैच 14 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ इंदौर में खेलेगी। हर्षित जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में चोटिल हुए थे। ट्रेंट ब्रिज में गेंदबाजी के दौरान उनके दाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया था। जांच में ग्रेड-1 इंजरी की पुष्टि हुई। इसके कारण वे इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App